भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार और अधिकारियों पर मढ़ा तोहमत।

भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार और अधिकारियों पर मढ़ा तोहमत। 



(रिपोर्ट- नीरज कुमार निर्भीक/क्राइम हेड/यूपी)



चंदौली : भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार और अधिकारियों पर मढ़ा तोहमत 

खुद को जिला महामंत्री बताने वाले संजीव मौर्य ने अधिकारियों पर भी लगाए गम्भीर आरोप 


भटरौल ग्राम प्रधान की शिकायत लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय


चंदौली :  जनपद के शहाबगंज विकासखंड के भटरौल ग्राम में विकास कार्यो में अनियमितता की शिकायत लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार और अधिकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है .


जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद एक अनौपचारिक बयान जारी करते हुए खुद को भाजपा का जिला महामंत्री बताने वाले संजीव मौर्य ने भाजपा सरकार पर ही हमला बोला और कहा कि हमारी सरकार में भी जिले स्तर पर की गई शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है ,अधिकारी मनमानी कर रहे है जिससे साबित होता है कि जिले के आला अफसर भ्रष्टाचार में संलिप्त है .


सूत्रों के मुताबिक खुद को भाजपा नेता बताने वाला संजीव मौर्य भाजपा विधायक कैलाश आचार्य का करीबी बताता है .


ग्राम प्रधान ने किया आरोपों का खंडन ,लगाया राजनीति करने का आरोप :  



भटरौल गाँव में विकास कार्य की अनियमितता को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को लेकर ग्राम प्रधान सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पिछले  15 वर्षों से शिकायतकर्ता ने ग्राम सभा भटरौल की पहचान जर्जर रास्ते और बजबजाती नालियों से बनाकर रखा था  ,लेकिन जब से मेरा कार्यकाल आया तब से गांव के सुंदरीकरण के लिए जो भी प्रयास मेरे द्वारा सम्भव हुआ मैंने किया , पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व प्रधानपति मेरी छवि को बिगाड़ रहें है ,जबकि उनकी शिकायत में रत्तीभर  भी सच्चाई नहीं है ,इससे पूर्व भी कई बार उन्होंने शिकायत की थी लेकिन उनकी शिकायत झूठी साबित हुई थी .

भटरौल गांव के ही राम भरोस ने कहा कि पूर्व प्रधानपति की पुरानी बीमारी है झूठी शिकायत दर्ज कराना ,जबकि गांव में विकास कार्य बड़े पैमाने पर हुआ है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ